ED की नोएडा के जीआईपी मॉल पर बड़ी कार्रवाई, 291.18 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

The 420 Team
2 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने इंटरनेशनल रिक्रिएशन एंड एम्यूजमेंट लिमिटेड और उससे जुड़ी अन्य कंपनियों की करीब 291.18 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया है। इसी कंपनी के माध्यम से नोएडा के जीआईपी मॉल (GIP Mall) का संचालन किया जाता है।

पूरे मामले को यहां समझें
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एंटरटेनमेंट सिटी लिमिटेड में 3,93,737.28 वर्ग फुट जमीन को अटैच कर लिया है।यह जमीन वाणिज्यिक इस्तेमाल के रूप में इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड (मैसर्स आईआरएएल की होल्डिंग कंपनी) के नाम पर थी। इसकी कीमत करीब 291.18 करोड़ रुपये है। ED ने 3,93,737.28 स्क्वायर फुट की कमर्शियल जगह पर बने नोएडा के ग्रेट इंडिया पैलेस मॉल (Great India Palace) के एम्यूजमेंट पार्क (Amusement Park) को अटैच किया है। दिल्ली के रोहिणी में 45, 966 Square फुट की कमर्शियल जगह पर बने एडवेंचर आइलैंड को कुर्क किया है। इंटरनेशनल रिक्रिएशन एंड एम्यूजमेंट लिमिटेड ने किफायती आवास योजना के तहत सेक्टर 29 और 52-ए, गुरुग्राम में दुकानों और प्लॉट के आवंटन के नाम पर 1500 निवेशकों से 400 करोड़ रुपये लिए थे। हालांकि निवेशकों को न तो रिटर्न मिला और न ही प्रोजेक्ट पूरे हुए। ऐसे में ED ने इसकी संपत्तियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया।

Follow The420.in on

 Telegram, Facebook, Twitter, LinkedIn, Instagram and YouTube