META की इमरजेंसी सुसाइड अलर्ट से लोगों की बचाई जा रही जान, MP साइबर सेल ने पुलिस को किया Alert

The 420 Team
3 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

मेटा प्लेटफार्म (Meta Platform) की तरफ से दी जाने वाली इमरजेंसी सुसाइड अलर्ट (Emergency Suicide Alert) से लोगों की जान बचाई जा रही है और पुलिस समय रहते मौके पर पहुंचकर Suicide करने जा लोगों की काउंसलिंग कर रही है। इस पर मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म(Social Media Plateform) पर इमरजेंसी सुसाइड अलर्ट को लेकर पुलिस को सक्रिय रहने का निर्देश दिया है और इस पर तुरंत कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं।

ALSO READ: Cyber Fraud: 4 महीने में आए 7 लाख से अधिक Cyber Crime के मामले,121 दिनों में 1750 करोड़ का चूना

MP साइबर सेल की तरफ से इमरजेंसी सुसाइड अलर्ट पर दिशा निर्देश
मध्य प्रदेश (MP) साइबर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक योगेश देशमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Emergency Suicide Alert की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश पुलिस को दिया है। इसके लिए राज्य साइबर सेल के पुलिस अधीक्षक(SP) जितेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक का कहना है कि वर्तमान समय में बहुत सारे लोग सोशल मीडिया पर लाइव होकर Suicide कर रहे हैं या सोशल मीडिया पर सुसाइड करने की जानकारी दे रहे हैं। इस तरह की जानकारी यूजर्स की तरफ से सोशल मीडिया पर देने के बाद वहां से इमरजेंसी सुसाइड अलर्ट(Emergency Suicide Alert) पुलिस को मिलती है।

ALSO READ: उत्तराखंड़ पुलिस की डिजिटल अरेस्ट मामले में पहली कार्रवाई, क्राइम ब्रांच के अधिकारी बन ठगी करने वाले 3 शख्स कोटे से गिरफ्तार

पुलिस इस पर त्वरित कार्रवाई कर लोगों की जान बचा रही है और इसमें पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इसी महीने 27 में को साइबर सेल इंदौर को इंस्टाग्राम (Instagram) की तरफ से सूचना मिली कि एक युवक जहर पीकर आत्महत्या करने संबंधी पोस्ट डाला है। इसके बाद पुलिस की टीम किस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया प्रोफाइल से Decode कर मोबाइल नंबर और पता की जानकारी करते हुए मौके पर पहुंची। इसके बाद उसकी Counselling कर उसकी जान बचाई गई। इसी तरह सिंगरौली में मानसिक रूप से परेशान युवती, इंदौर में नौकरी नहीं लगने से परेशान युवक समेत कई लोगों की जान इमरजेंसी सुसाइड अलर्ट से पुलिस ने बचाई है।

Follow The420.in on

 Telegram, Facebook, Twitter, LinkedIn, Instagram and YouTube