व्हाट्सएप पर इस नंबर से आए कॉल तो हो जाएं सावधान, नहीं तो साइबर ठगी के हो जाएंगे शिकार

The 420 Team
3 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

देशभर में साइबर क्रिमिनल (Cyber Criminals) अलग-अलग तरीके से लोगों को फोन कर साइबर ठगी का शिकार बना रहे हैं। अगर आपके पास भी इन नंबरों से व्हाट्सएप पर कॉल (WhatsApp Call) आता है तो सावधान हो जाएं नहीं तो साइबर क्राइम के शिकार हो सकते हैं।
डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने एक बार फिर यूजर्स को ऑनलाइन होने वाले स्कैम व फ्रॉड को लेकर सतर्क किया है। एडवायजरी (Advisory) में वॉट्सऐप यूजर्स को एक खास नंबर से कॉल आने पर एलर्ट होने के लिए कहा गया है। DoT ने कहा कि लोगों के पास अनजान नंबर से कॉल आ रहे हैं जिसमें फंसकर लोग फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं।

ALSO READ: Cyber Crime की रिपोर्टिंग के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर, अब 155260 की जगह 1930 नंबर पर करें कॉल

जानिए किन नंबरों से कॉल आने पर आपको रहना है सतर्क
साइबर क्रिमिनल कई नंबरों से फोन करके लोगों से साइबर फ्रॉड की घटनाएं कर रहे हैं।
ये कॉलर्स मोबाइल यूजर्स को यह कहकर धमकाते हैं कि उनके नंबर का गलत इस्तेमाल कुछ गैरकानूनी गतिविधियों में किया जा रहा है। कॉल पर स्कैमर्स खुद को सीबीआई अधिकारी होने का दावा करते हैं और कहते हैं कि उनके नाम पर कुछ इलीगल पैकेज प्राप्त हुआ है। ऐसा करने के पीछे उनका मकसद पैसे एंठने का होता है। DoT ने कहा कि यूजर्स को +92-xxxxxxxxxx जैसे विदेशी नंबर्स से कॉल आ रहे हैं। अगर +92… जैसे नंबर से आपके पास फोन आ रहे हो तो आप बिल्कुल सतर्क हो जाएं। पहले तो प्रयास करें कि फोन ही ना उठाएं। अगर आपने फोन उठा भी लिया तो इसी तरह की जानकारी शेयर ना करें। दूरसंचार मंत्रालय ने मोबाइल यूजर्स को चेतावनी दी है कि साइबर अपराधी ऐसी कॉल के माध्यम से साइबर अपराध/वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए धमकी देने/पर्सनल जानकारी चुराने की कोशिश करते हैं। आगे कहा गया है कि DoT अपनी ओर से किसी को भी ऐसी कॉल करने के लिए अधिकृत नहीं करता है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। DoT ने कहा कि यूजर्स को ऐसे कॉलर्स के पास पर्सनल जानकारी भूलकर भी नहीं शेयर करनी चाहिए।

इस तरह के कॉल को ऐसे करें रिपोर्ट
अगर आपके पास भी ऐसे स्पैम कॉल आते हैं तो इन्हें संचार साथी पोर्टल sancharsathi.gov.in की चक्षु-रिपोर्ट सस्पेक्टेड फ्रॉड कम्युनिकेशंस पर इन्हें रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके अलावा साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कॉल कर सकते हैं।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube