काशी विश्वनाथ मंदिर के फेसबुक पर साइबर अटैक, फेसबुक पेज आधे घंटे तक हैक, ढाई घंटे बाद एक्सेस

The 420 Team
3 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

साइबर क्रिमिनल्स ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का फेसबुक पेज(Facebook Page) हैक कर लिया। मंदिर न्यास का फेसबुक पेज करीब आधे घंटे तक Cyber Criminals के कब्जे में रहा और बाद में शिकायत मिलने पर साइबर टीम ने फेसबुक पेज को रिकवर कर दिया। इस मामले में वाराणसी कमिश्नरेट की Cyber Cell की टीम मामले की जांच कर रही है।

जानिए इस पूरे मामले को
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के आधिकारिक फेसबुक पेज (Facebook Page) को साइबर क्रिमिनल्स ने करीब आधे घंटे तक हैक कर लिया। साइबर अपराधियों ने फेसबुक पेज पर अश्लील तस्वीर अपलाेड कर दी और पासवर्ड(Password ) भी बदल दिया। इस कारण पेज से जुड़े श्रद्धालु काफी असहज हो गए। फेसबुक पेज से जुड़े लोगों ने मंदिर प्रशासन से शिकायत की तब मामला साइबर सेल (Cyber Cell) तक पहुंचा।

ALSO READ: Cyber Crime की रिपोर्टिंग के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर, अब 155260 की जगह 1930 नंबर पर करें कॉल

दर्ज कराई है। इस मामले में वाराणसी के चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के फेसबुक पेज को साइबर अपराधियों ने शनिवार की सुबह हैक कर लिया। मंदिर की मीडिया टीम ने सुबह 10:30 बजे बाबा की आरती से जुड़े फोटो और वीडियो फेसबुक पेज पर अपलोड करने का प्रयास किया तो एरर दिखने लगा। इसी बीच कई श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन को फोन करके मंदिर के अश्लील सामग्री अपलोड किए जाने की जानकारी दी।
इसके बाद मंदिर की मीडिया टीम ने पेज को रिकवर करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बाद में मंदिर प्रशासन ने पुलिस और साइबर सेल को मामले की जानकारी दी। मंदिर न्यास की ओर से ई मेल के जरिये सूचना फेसबुक टीम को भी दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद मंदिर के फेसबुक पेज को रिकवर किया जा सका।

ALSO READ: Cyber Fraud: नोएडा में कंपनी की ईमेल आईडी हैक कर लगाया लाखों का चूना, जांच में जुटी पुलिस

फेसबुक से मांगी गई जानकारी
श्री काशी विश्वनाथ धाम का फेसबुक पेज हैक होने के मामले की जांच कमिश्नरेट की साइबर सेल ने शुरू कर दी है। फेसबुक पेज के लॉग इन और लॉग आउट के समय, उससे संबंधित ई-मेल व मोबाइल नंबर और आईपी एड्रेस का ब्योरा जुटाया जा रहा है। पुलिस अफसरों का कहना है कि प्रथम दृष्टया फेसबुक पेज हैंडल करने वाले की लापरवाही सामने आई है। माना रहा है कि लापरवाही की वजह से ही एडमिन एक्सेस किसी और के पास चला गया था। इसके बाद उसी शख्स ने आपत्तिजनक सामग्री अपलोड कर दी। पुलिस अफसरों ने कहा कि अगले 24 से 72 घंटे में और महत्वपूर्ण जानकारियां मिल जाएंगी। प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उधर, आईबी के अफसरों ने भी फेसबुक पेज हैक होने की जानकारी ली है।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube