160 शुरू हो रहे नंबर से कॉल और मैसेज को न करें नजरअंदाज,DoT ने क्यों किया जारी? ये है पूरी जानकारी

The 420 Team
2 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

दूरसंचार विभाग (DoT) ने हाल ही में सर्विस कॉल ( कॉल के जरिए वन-टाइम पासवर्ड देने जैसी कॉल) और मार्केटिंग कॉल के बीच अंतर करने के लिए 160 से शुरू होने वाली नंबरिंग सीरीज शुरू की। DoT ने कहा कि मार्केटिंग या प्रमोशनल कॉल टेलीमार्केटर्स को आवंटित 140 सीरीज से जारी रहेंगी।

उपभोक्ता अक्सर 140 सीरीज से कॉल का जवाब नहीं देते

इंडस्ट्री ने दूरसंचार विभाग से यह नंबर जारी करने का अनुरोध किया था। दूरसंचार विभाग ने 30 मई को अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उपभोक्ता अक्सर 140 सीरीज से कॉल का जवाब नहीं देते थे क्योंकि इसका व्यापक रूप से मार्केटिंग के लिए उपयोग किया जाता है। इसके परिणामस्वरूप कई महत्वपूर्ण सेवा/लेनदेन संबंधी कॉल छूट जाती हैं।

1600 से कॉल किसका शुरू होता है?

अब सरकारी संस्थाओं और विनियामकों से सेवा और लेनदेन संबंधी कॉल 1600 से शुरू होने वाले 10 अंकों के नंबरों से आते हैं। विनियमित वित्तीय संस्थाओं से कॉल 1601 से शुरू होने वाले 10 अंकों के नंबरों से किए जाएते हैं। दूरसंचार विभाग के 28 मई को इसकी जानकारी दी थी।

10 अंकों के नंबर को समझें

10 अंकों के नंबर में, 1600/1 के बाद दो अंक होते जो लाइसेंसिंग सेवा क्षेत्र को दर्शाते हैं (जैसे कि दिल्ली के लिए 11, मुंबई के लिए 22, कोलकाता के लिए 33, तमिलनाडु के लिए 44, आदि)। तीसरा अंक दूरसंचार सेवा प्रदाता (TSP) को दर्शाता है (जैसे कि BSNL/MTNL के लिए 2, जियो के लिए 3, एयरटेल के लिए 4, वोडाफोन आइडिया के लिए 5, आदि)। 160 सीरीज से नंबर आवंटित करने से पहले TSP हर इकाई का सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार है।

Follow The420.in on

 Telegram, Facebook, Twitter, LinkedIn, Instagram and YouTube