भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिबड़ी) के PSGI कार्यक्रम अन्तर्गत वित्तीय सहयोग से आयोजित कार्यशाला “ग्राहकों के सुरक्षा सिद्धांत” का आयोजन

The 420 Team
2 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिबड़ी) के PSGI कार्यक्रम अन्तर्गत वित्तीय सहयोग से आयोजित कार्यशाला “ग्राहकों के सुरक्षा सिद्धांत” का आयोजन माइक्रो फाइनेंस एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया जिसमे मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह रहे।


पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह ने बताया कि जितनी भी माइक्रो फाइनेंस कंपनियां है वह छोटे-छोटे लोन देती है। गांव के लेबल पर जाकर गरीब लोगों को ₹40-50 हजार का लोन दे देती है जो बहुत साक्षर नहीं होते और इन सब चीजों को समझते भी नहीं है और कभी-कभी क्रिमिनल धोखाधड़ी करने वाले उनको शिकार बना लेते हैं आजकल के साइबर क्राइम की दुनिया में नए नए तकनीक और नए-नए टेक्निक का इस्तेमाल करके जो कम पढ़े लिखे लोग हैं उनको शिकार बनाया जा रहा है इसी लिए यह कार्यशाला का आयोजन किया गया है कि आप अपना ओटीपी किसी को शेयर मत करिए आप अपना मोबाइल नंबर किसी को शेयर मत करिए। अकाउंट में कितना पैसा है। आप किसी को डेबिट कार्ड का डिटेल मत बताइए। अगर कोई फोन आता है अकाउंट के बारे में पूछा जाता है तो इसके बारे में किसी को ना बताइए। जिन लोगों ने लोन लिया है उनको बताया जा रहा है इस प्रकार के जागरूकता अभियान चलाकर ग्राहकों को सुरक्षा के तरिके बताए जा रहे है।