Cyber Crime In Uttarakhand: साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड STF का शिकंजा, लगातार तीन शातिर गिरोह का किया पर्दाफाश

Cyber Crime In Uttarakhand: साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड STF का शिकंजा, लगातार तीन शातिर गिरोह का किया पर्दाफाश

Swati Mishra
7 Min Read

देश में साइबर क्राइम रोकने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग राज्यों से हर रोज साइबर क्राइम से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस/STF ने एक नहीं बल्कि तीन सफलता हासिल की है। प्रदेश में लगातार हो रही ऑनलाइन ठगी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए उत्तराखंड STF एक्शन में आ गई है। हाल ही में प्रदेश में तीन ऑनलाइन ठगी की वारदातें सामने आई हैं। जिन्होंने ना सिर्फ लोगों को आर्थिक बल्कि उनकी धार्मिक भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुंचाई है।

केदारनाथ में हेली सेवा के नाम पर ठगी

पहली वारदात केदारनाथ धाम से जुड़ी हुई है। इस समय चारधाम की यात्रा का काफी प्रचलित है। ऐसे में अलग-अलग राज्यों से आए श्रद्धालु श्री केदारनाथ जी के दर्शन करने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की ऑनलाइन टिकट बुक करवा रहे हैं। इसी का फायदा साइबर अपराधी उठा रहे हैं। दरअसल, साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन की ईमेल पर उत्तराखण्ड राज्य के साथ-साथ विभिन्न राज्यों से पीड़ितों द्वारा हैली सेवा बुकिंग के नाम पर उनके साथ हुई धोखाधड़ी की खबर मिली, जिस के आधार पर एसटीएफ उत्तराखण्ड ने साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की और गिरोह का पर्दाफाश किया। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गैर राज्य बिहार के जिला शेखपुरा से गिरफ्तार किया गया।

ALSO READ: How to Report Cyber Crime in India : ऐसे करें साइबर क्राइम की Online FIR

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने ठगी के लिए ठगी के लिए पहले फर्जी ID पर मोबाइल हैंडसेट और सिम कार्ड लिया। इसके बाद उन्होंने हेली सेवा कंपनियों की फर्जी ID बनाकर उनके नाम से वेबसाइट बनवाई और हेली सेवा टिकट की ऑनलाइन बुकिंग के लिए अपने मोबाईल नम्बर को व्हट्सएप्प API के जरिये उस वेबसाइट से कनेक्ट कर दिया। जिसके बाद जो भी श्रद्धालु हेली सेवा टिकट की ऑनलाइन बुकिंग के लिए उस वेबसाइट पर आते तो वे व्हट्सएप्प से उसी नंबर पर सम्पर्क करते और ठगी का शिकार हो जाते।

ALSO READCyber Crime की रिपोर्टिंग के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर, अब 155260 की जगह 1930 नंबर पर करें कॉल

इंश्योरेंस के नाम पर ठगी  

दूसरा मामला Delhi NCR से जुड़ा हुआ है। जहां इंश्योरेंस के नाम पर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे गिरोह का उत्तराखंड STF ने भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह ने LIC पॉलिसी में समस्या बताकर ठीक करने व निवेश के नाम पर लोगों के साथ करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया है। दरअसल, अनसुया प्रसाद थपलियाल निवासी राजेन्द्र नगर थाना कैण्ट देहरादून ने साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून में साइबर ठगी को लेकर 3 मई को शिकायत दर्ज कराई, जिसके मुताबिक कुछ अज्ञात लोगों ने खुद को IRDA और IGMS विभाग का कर्मचारी बताते हुए पीड़ित से लाखों की ठगी की। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि अपराधियों ने LIC पॉलिसी को केन्सल कराने के लिए पहले उनसे प्रोसेसिंग चार्ज की माँग की उसके बाद अलग-अलग नम्बरों से सम्पर्क कर खुद को NPCI,इंश्योरेन्स कम्पनी, इनकम टैक्स आदि के कर्मचारी बताकर फन्ड वापस दिलाने की बात कही और चार्ज के नाम पर 43,23,351/-रुपये की धनराशि धोखे से ले ली।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

जालसाज द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और शिकायतकर्ता द्वारा दिल्ली भेजी गई धनराशि के आधार पर आरोपी के बैंक खाते की जानकारी मिली। इसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम को दिल्ली भेजा गया और काफी प्रयासों के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान आरोपी के पास से 47.000 रुपये नगद, 6 मोबाइल, आधा दर्जन से ज्यादा सिम कार्ड और चेक बुक बरामद किए गए।

ALSO READ: एक ‘OK’ आपका अकाउंट कर सकता है खाली, ऐप डाउनलोड करने से पहले ध्यान रखें ये बातें

गिफ्ट भेजने के नाम पर ठगी

तीसरा मामला दिल्ली में पार्सल भेजने के नाम पर ठगी का है। शिकायतकर्ता रेशमा दीवान ने बताया कि एक दिन उन्हें किसी अनजान व्यक्ति ने यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) का विदेशी नागरिक बनकर व्हाट्सएप पर मैसेज किया। कुछ दिन बाते होंने के बाद उसने दोस्त बनकर गिफ्ट भेजने की बात कही और कस्टम डिपार्टमेंट से फोन करवाकर गिफ्ट रिलिज करने के नाम पर उनसे 19 लाख रुपये ठग लिये। पुलिस टीम ने अपनी मेहनत और प्रयासों के दम पर सबुत जुटाए और गिरोह का पर्दाफाश किया। इस दौरान 8 आरोपियों को पकड़ कर उन पर कानूनी कार्यवाही की गई है । गिरोह के अन्य सदस्यों एवं सरगना की तलाश फिलहाल जारी है ।

इस तरह पकड़े गए आरोपी

जालसाजों ने पहले अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर वर्चुअल नम्बर से विभिन्न महिलाओं/पुरूषों के साथ खुद को यूनाईटेड किंगडम का नागरिक बताकर दोस्ती की। फिर यूनाईटेड किंगडम से काफी मंहगा पार्सल भेजने की बात कहकर, पिड़ितों को एयरपोर्ट के कस्टम डिपार्टमेण्ट से फोन करवाकर उनके खिलाफ विदेश से बिना टैक्स व अवैध तरीके से गिफ्ट मंगवाने के लिए केस दर्ज करवाने की धमकी देकर मामले का निप्टारा करने के लिए विभिन्न टैक्सों के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में 19 लाख रुपये डलवाए। जब तक पीड़ित को इसका एहसास होता तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इसके तुरंत बाद पीड़िता ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube

Stay Connected