विजिटर्स वीजा पर विदेश गए 2,946 प्रदेशवासी लापता, 106 लखनऊ के; गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट

The 420 Team
2 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

प्रदेश के 2946 लोग विजिटर्स वीजा पर विदेश जाने के बाद वापस नहीं लौटे। इनमें लखनऊ के 106 लोग भी शामिल हैं। गृह मंत्रालय की सक्रियता के बाद इस मामले में खुलासा हुआ है। कार्रवाई के तहत लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया और अमेठी में विदेश भेजने वाले एजेंटों पर चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

विदेश में साइबर फ्रॉड का शिकार

गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कंबोडिया, वियतनाम और म्यांमार में कई लोगों को जबरन साइबर फ्रॉड के काम में लगाया गया। इससे संबंधित मामले सामने आने के बाद यूपी पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

ALSO READ : Nominate NOW for FCRF Excellence Awards at FutureCrime Summit 2025

गोरखपुर में सबसे ज्यादा लापता

गायब हुए लोगों में सबसे ज्यादा 740 लोग गोरखपुर के हैं। देवरिया के 369, नोएडा के 251, लखनऊ के 106, गाजियाबाद के 200, कानपुर के 58, आजमगढ़ के 80, वाराणसी के 32, और बाराबंकी के 11 लोग शामिल हैं। इनमें से 51 लोग हाल ही में वापस लौटे हैं।

अधिकृत और अनधिकृत एजेंटों पर नजर

एडीजी साइबर क्राइम बीके सिंह के मुताबिक, प्रदेश में 75 अधिकृत और 431 अनधिकृत एजेंट सक्रिय हैं। सभी जिलों को इनकी सूची भेजकर सत्यापन और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 2946 लापता लोगों में 527 महिलाएं और 2419 पुरुष शामिल हैं। अब तक 800 लोगों का सत्यापन किया जा चुका है।

थाईलैंड, वियतनाम, कंबोडिया में सबसे ज्यादा लोग फंसे

थाईलैंड गए लगभग 2000 लोग अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। इसके अलावा, 400 लोग वियतनाम, 230 कंबोडिया और 82 म्यांमार में फंसे हुए हैं।
गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को सतर्क रहने और विदेश भेजने वाले एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Follow The420.in on

 Telegram, Facebook, Twitter, LinkedIn, Instagram and YouTube