Samsung हुआ Cyber Attack का शिकार, क्या आपका निजी Data है सुरक्षित, जानिए इस खबर में

The 420 Team
4 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

दुनिया की अग्रणी मोबाइल कंपनी Samsung ने Users का डाटा लीक और निजी Data चुराए जाने की बात कही है और बताया गया है कि Cyber Criminals ने सैमसंग के System में बड़ी सेंधमारी की है। सैमसंग कंपनी की तरफ से यूजर्स को email के जरिए जानकारी दी गई है।

Cyber Criminals ने दुनिया की बड़ी Smart phone कंपनी सैमसंग के सिस्टम में घुसकर सेंधमारी की है और Users के नाम, Birthday, कांटेक्ट जैसे निजी जानकारी चुराई गई है। इसके साथ ही सैमसंग कंपनी के यूजर्स का निजी डेटा भी चुराया गया है।

बताया जाता है कि वर्ष 2022 के जुलाई महीने में United State of America में यह सेंधमारी साइबर क्रिमिनल ने की है। जानकारी आ रही है कि एक Unauthorised थर्ड पार्टी ने सैमसंग के कुछ American System से यह जानकारी प्राप्त की है।

ALSO READ: 70 साल के Doctor को 40 साल की युवती से हुआ इश्क, फिर Cyber Fraud युवती ने डॉक्टर से South Africa से 7 लाख US डॉलर  का Gold लाने के नाम पर क्या-क्या किया, जानिए इस खबर में

सैमसंग कंपनी ने अपने Users को जानकारी दी है कि जुलाई 2022 के अंतिम सप्ताह में एक Unauthorised थर्ड पार्टी ने सैलरी से कुछ अमेरिकी सिस्टम से जानकारी हासिल की और वहीं से यूजर्स की जानकारी लीक की गई। कंपनी ने 4 अगस्त और उसके आसपास इस पूरे मामले की जांच की और कई जानकारियां प्राप्त की।

वही Samsung की तरफ से यह भी बताया गया है कि यूजर्स के Social Security Number या Credit और डेबिट कार्ड से जुड़ी जानकारी लीक नहीं हुई है। बताया गया है कि अमेरिका में सबसे अधिक User’s के नाम जन्मदिन कांटेक्ट और Demographic जानकारी जैसे निजी डेटा चुराया गया है और यूजर्स द्वारा खरीदे गए प्रोडक्ट के Registration से जुड़ी हुई जानकारी ली गई है।

ALSO READ: बिजनेस पार्टनर बनाने का झांसा देकर IT Head से 88 Lakh रुपये ठगे, नोएडा पुलिस ने नाइजीरियन को किया गिरफ्तार, हुए चौकाने वाले खुलासे

सैमसंग ने यूजर्स को Password बदलने की दी सलाह

Cyber Criminals द्वारा सैमसंग कंपनी पर किए गए Cyber Attack के बाद सैमसंग ने अपने यूजर्स को Alert रहने की सलाह दी है। सैमसंग की तरफ से बताया गया है कि इस घटना का यूजर्स की Device से कोई संबंध नहीं है लेकिन फिर भी कंपनी की तरफ से एहतियातन Users को Password बदलने की सलाह दी है।

कंपनी की तरफ से यह भी कहा गया है कि यूजर्स किसी को अपनी निजी जानकारी शेयर करने और किसी भी संदिग्ध Link पर क्लिक करने से बच्चे और हमेशा अलर्ट रहें। सैमसंग मैनेजमेंट का कहना है कि वह अपने यूजर्स की Security और  Privacy की सुरक्षा के लिए Committed है और कंपनी इस मामले में बड़े साइबर एक्सपर्ट की मदद ले रही है और कानूनी एजेंसियों के संपर्क में है।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube