राजस्थान: दुबई से iPhone 15 Pro Max मंगवाने का दिया झांसा, 1 लाख 68 रुपये हड़पे

The 420 Team
2 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

राजस्थान के अजमेर के एक युवक से आईफोन (iPhone) के नाम पर 1 लाख 68 हजार रुपये हड़पने पर लगा है। कोटा के एक व्यक्ति पर यह आरोप लगा है। अलवर गेट थाना में मामला दर्ज है। उसने दुबई से आईफोन मंगवाकर देने का झांसा दिया। फिर ऑर्डर कैसिंल करने पर रुपये लौटाने की बात कही। अब वह आनाकनी कर रहा है।

ALSO READ: Join Future Crime Research Foundation’s Webinar on ‘AML (Money Laundering), CFT (Terror Financing) & Regulatory Compliances’.

अजमेर के बिहारीगंज स्थित न्यू बस्ती अम्बिका कालोनी के रहने वाले विनोद कुमार शर्मा के अनुसार कोटा केरहने वाले भूपेंद्र झा से उसका फोन पर संपर्क हुआ। उसे एपल आईफोन15 प्रो गोल्ट प्लेटेड फोन 1 लाख 78 हजार में देना तय किया। उसने कहा कि फोन दुबई से आएगा, ऐसे में 90 हजार रुपये एडवांस में देना होगा। शेष राशि वहां से फोन निकलने पर देने होंगे।

इसके बिनोद ने भूपेंद्र को अलग-अगल समय पर रकम भेजा। ऑर्डर कैंसिल और राशि लौटाने की बात कही तो भूपेंद्र टालमटोल करने लगा। फोन बेचकर राशि लौटाने का वादा किया। 17 मार्च को 10 हजार रुपये लौटाए, लेकिन शेष 1 लाख 68 हजार रुपये नहीं लौटा रहा। अलवर गेट थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Follow The420.in on

 Telegram, Facebook, Twitter, LinkedIn, Instagram and YouTube