सावधान! कहीं आप भी न हो जाएं Digital Payment के दौरान धोखाधड़ी का शिकार, बचने के लिए करें ये तीन काम

The 420 Team
3 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

पिछले कुछ सालों में डिजिटल पेमेंट का चलन बढ़ गया है। किराने की दुकान से लेकर मॉल में शॉपिग तक हर जगह डिजिटल पेमेंट की सुविधा मिलने लगी है। इसके साथ ही ऑनलाइन ठगी के भी मामले बढ़े हैं। साइबर ठग रोजाना लोगों को करोड़ों का चूना लगा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण कहीं न कहीं जानकारी का अभाव है। एक कारण लापरवाही भी है। लगातार जानकारी देने के बाद भी लोग इस पर ध्यान नहीं देते। ऐसे में आइए जानते हैं कैसे सुरक्षित ऑनलाइन पेमेंट करें:

एप इंस्टाल करते वक्त रहें सावधान

लोगों को एप्स इंस्टॉल करते वक्त सावधान रहने की जरूरत है। यह ध्यान देने की जरूरत है कि अपने डिवाइस पर कौन से एप्लिकेशन डाउनलोड या इंस्टॉल कर रहे हैं। भले ही आप उससे ट्रांजेक्शन न करें। एपलिकेशन आधिकारिक होने चाहिए। BankBazaar.com पर मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) मुरारी श्रीधरन ने सुझाव दिया कि लोगों को केवल उन्हीं बैंकिंग या शॉपिंग ऐप को डाउनलोड और उपयोग करना चाहिए, जो व्यक्ति के मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म (Google Play Store, Windows App Store, iPhone App Store) के एप स्टोर में उपलब्ध हैं।

और पढ़े: क्या आप भी करते हैं GPay, Paytm और PhonePe का इस्तेमाल, UPI Payment के दौरान फ्रॉड से बचने के लिए पढ़ें ये खबर

ट्रांजेक्शन के लिए पब्लिक नेटवर्क का इस्तेमाल न करें


कोई भी ट्रांजेक्शन के लिए पब्लिक नेटवर्क का उपयोग करने से बचें और होटलों, हवाई अड्डों या ऐसे किसी अन्य स्थान पर पब्लिक हॉटस्पॉट या वाई-फाई का उपयोग न करें। ऐसा इसलिए है क्योंकि पब्लिक नेटवर्क का इस्तेमाल कोई भी कर सकता है। ऐसे में डेटा चोरी होने संभावना काफी होती। ऐसे में कभी ट्रांजेक्शन प्राइवेट नेटवर्क से ही करें।

और पढ़े: Cyber Fraud से नहीं डूबेगा आपका पैसा! गृह मंत्री अमित शाह ने शुरू किया हेल्पलाइन नंबर 155260

लुभावने लिंक पर क्लिक करने से बचें


साइबर ठग लोगों को आकर्षक ऑफर वाले लिंक भेजकर सबसे ज्यादा ठगी का शिकार बनाते हैं। वेबसाइट्स, टेक्स्ट मैसेज और ईमेल के माध्यम से लिंक भेजकर ठगने का प्रयास किया हा। लोगों को भारी राशि या कीमती पुरस्कार देने का लोभ दिया जाता है। इनमें से अधिकांश लिंक नकली होते हैं। इनकी मदद से साइबर ठग लोगों की निजी जानकारी हासिल कर लेते हैं और उन्हें चूना लगा देते हैं।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube