776 करोड़ के शराब घोटाले में पूर्व आईपीएस बिहार से गिरफ्तार, तीन महीने से चल रहे थे फरार

The 420 Team
2 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

छत्तीसगढ़ में हुए 776 करोड़ के शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बिहार के गोपालगंज से पूर्व आईपीएस (EX IPS) अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है। वह जनवरी महीने से फरार चल रहे थे। छत्तीसगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहार पुलिस की मदद से गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव में छापेमारी की। इसके बाद पूर्व आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

ALSO READ: एक ‘OK’ आपका अकाउंट कर सकता है खाली, ऐप डाउनलोड करने से पहले ध्यान रखें ये बातें

शराब घोटाला का है आरोप
छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी अरुणपति त्रिपाठी छत्तीसगढ़ में अबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव (Special Secretary) रह चुके हैं। उनपर नौकरी में रहते हुए 776 करोड़ का शराब घोटाला करने का आरोप लगा है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव रहे अरुण पति त्रिपाठी पर शराब घोटाला का मामला दर्ज है। छत्तीसगढ़ पुलिस की मानें तो अरुणपति त्रिपाठी नौ माह तक जेल में रहने के बाद बाहर निकले थे और बीते जनवरी माह से ही मोबाइल बंद कर फरार चल रहे थे। इन पर ईडी ने भी केस दर्ज कर रखा है। जनवरी से छत्तीसगढ़ पुलिस और ईडी की टीम इनकी तलाश कर रही थी। इसी बीच टीम को सूचना मिली कि अरुणपति त्रिपाठी गोपालगंज में छिपे थे। इसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद आरोपी अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube