दिल्ली की डॉक्टर को 4 लाख का पड़ा एक पिज्जा, मोबाइल ऐप से फूड ऑर्डर करना पड़ा महंगा

The 420 Team
2 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

नई दिल्ली : साइबर ठग इतनी चलाकी से अपने काम को अंजाम देते हैं कि लोगों को पता ही नहीं लगता कि उनसे ठगी हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में ऐसा ही मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एम्स की एक डॉक्टर को शिकार बनाया है। जानकारी के अनुसार एम्स की एक डॉक्टर ने पिज्जा ऑर्डर करना चाहा और ठगों ने उनके अकाउंट से चार लाऱ रुपये उड़ा दिए। डॉक्टर को इसकी जानकारी बैंक से पैसे निकल जाने के बाद हुई।

पीड़ित डॉक्टर के अनुसार हॉस्टल से उन्होंने 27 फरवरी को एक विदेशी पिज्जा कंपनी के एप से पिज्जा ऑर्डर किया था। इस दौरान पेमेंट संबंधी दिक्कत आ रही थी। इसके बाद गूगल पर उन्होंने साउथएक्स का वह आउटलेट सर्च किया और दिए गए नंबर पर अपनी समस्या बताई। कंपनी की ओर कहा गया कि वह सही कह रही हैं। एप में कुछ दिक्कत आ रही है। उनकी समस्या का समाधान करने की भी बात कही गई। आगे कहा गया कि दो मिनट बाद उनके पास कॉल आएगा। उन्हें वो समस्या बता दें और ऑर्डर भी दे सकती हैं। इसके बाद उनके पाल फोन आया और उन्होंने पेमेंट संबंधी समस्या बताई।

फोन पर बात कर रहे शख्स ने कहा कि शॉरी मैडम आपको लिंक भेज रहा हूं। इस लिंक पर क्लिक करके पिज्जा ऑर्डर कर सकती हैं। इसमें आराम से पेमेंट हो जाएगा। लिंक पर क्लिक करके डॉक्टर के डिटेल डालते ही एक के बाद एक उनके पास पांच मैसेज आए। पता चला कि उनके अकाउंट से चार लाख रपये निकाल लिए गए हैं। मामले की अब पुलिस जांच कर रही है।