300 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का Email और Password लीक, कहीं आप भी तो नहीं हुए शिकार

The 420 Team
2 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

नई दिल्ली। यदि आपका जीमेल (Gmail), नेटफ्लिक्स (Netflix) और लिंकडइन ( Linkedin) पर एकाउंट है, तो आपके लिए एक बुरी खबर है। डेटा चोरी का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। हैकर्स ने हाल ही में 300 करोड़ से अधिक यूजर्स के ईमेल पासवर्ड लीक कर लिया है। बीजीआर इंडिया की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। यह भी दावा किया गया है कि लीक हुए अकाउंट्स का डेटा एक ही जगह पर रखा गया है। कहा गया है कि हैकिंग का शिकार वो यूजर्स ज्यादा हुए हैं जिनके एकाउंट्स के पासवर्ड एक ही थे। यह अब तक के सबसे बड़े डेटा हैक की घटना में से एक है। इसे कंपाइलेशन ऑफ मेनी ब्रीचेज (COMB) नाम दिया गया है। बिटकॉइन (Bitcoin) जैसे प्लेटफॉर्म्स से भी डेटा लीक होने की बात भी सामने आ रही है।

आइए जानतें हैं आप कैसे इस तरह की हैकिंग से बच सकते हैं?

  1. अपने ईमेल अकाउंट के लिए 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2-factor authentication) का उपयोग करें।
  2. अपना पासवर्ड अभी बदलें। इसे नियमित रूप से बदलते रहें।
  3. अपने एकाउंट की सुरक्षा के लिए सॉलिड पासवर्ड मैनेजर सर्विस का उपयोग करें।
  4. हमेशा अलग-अलग एकाउंट के लिए एक अलग पासवर्ड का उपयोग करें।
  5. जब भी आप किसी अन्य डिवाइस का उपयोग करें, साइन आउट करना याद रखें।

साल 2017 में हुआ था डेटा लीक
इससे पहले 2017 में, 100 करोड़ से अधिक लोगों का डेटा लीक हुया था। इस दौरान Query.sh, sorter.sh और count-total.sh का डेटा लीक हुआ था। कहा जा रहा है कि यह डेटा लीक भी साल 2017 की तरह ही है।