महेंद्र सिंह धोनी को Brand Ambassador बता साइबर क्राइम, Patna Police ने पांच छात्रों को किया गिरफ्तार

महेंद्र सिंह धोनी को Brand Ambassador बता साइबर क्राइम, Patna Police ने पांच छात्रों को किया गिरफ्तार

Anisha Kumari
3 Min Read

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को अपनी कंपनी का  Brand Ambassador बताकर साइबर क्रिमिनल लोगों के साथ Fraud कर रहे थे। इस मामले में पटना पुलिस ने Interstate Cyber Fraud  गिरोह के 5 साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पटना में बैठकर देशभर के लोगों के साथ साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। पटना पुलिस इस गिरोह के अन्य Criminal के बारे में पता लगा रही है।

MS Dhoni के नाम पर ऐसे दे रहे थे झांसा

पटना के आधे दर्जन से अधिक Cyber Criminal एक फ्लैट में रहकर साइबर जालसाजी को अंजाम दे रहे थे और फर्जी Finance Company  बनाकर यह आरोपी लोगों से संपर्क करते थे। इस गिरोह के क्रिमिनल लोगों को फोन कर Loan देने, Insurance करने, GST भरने से लेकर KYC Update कराने के नाम पर ठगी कर रहे थे और लोगों को झांसा देने के लिए फर्जी कंपनी धानी फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड नाम की Fake Company  बना रखा था।

ALSO READ : ऐसे करें साइबर क्राइम की Online FIR

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को यह आरोपी अपनी कंपनी का Brand Ambassador बताता था। कंपनी के लोगों पर भी धोनी की तस्वीर लगा रखा था और धोनी की तस्वीर देखकर इन Cyber Criminals को जालसाजी करने में आसानी होती थी क्योंकि लोग आसानी से विश्वास कर लेते थे। इस मामले में पटना पुलिस के पत्रकार नगर थाने की टीम ने पांच आरोपियों को Arrest कर लिया है। इस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। इन आरोपियों के पास से 10 मोबाइल लैपटॉप डायरी समेत Finance Company के फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

ALSO READ: करेंसी ट्रेडिंग के नाम पर Demate Account खोल ऐसे ठगी करता था ये गैंग, 100 से भी ज्यादा लोगों को लगाया करोड़ों का चूना

गिरोह के सभी आरोपियों का बंटा हुआ था काम

पटना पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस गिरोह के गिरफ्तार सभी आरोपियों का काम अलग-अलग निर्धारित था। गिरफ्तार किया गया गौतम SIM, Debit card और मोबाइल नंबर की व्यवस्था करता था और आकाश सिन्हा व आकाश छोटू Flat  में बैठकर लोगों को फोन करता था। वही भरत और उसके साथी ATM से पैसे निकालते थे। इस मामले में पुलिस को नालंदा के रहने वाले प्रत्यूष और प्रशांत की तलाश की जा रही है और इन दोनों का काम भी पैसे निकालने का था।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube

Stay Connected