जैसे-जैसे पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त हो रही है, वैसे-वैसे साइबर अपराधी ठगी का तरीकों में बदलाव ला रहे हैं। आपकी जरूरतों के आधार पर साइबर अपराधी आपको बड़ा लालच देकर धोखा दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देवघर से सामने आया है। जहां गूगल ऐड के नाम पर कई डॉक्टरों के साथ साइबर अपराधियों ने लाखों की ठगी की है। साइबर ठगों ने गूगल पर उनकी रेटिंग सही करने और उनके विज्ञापन प्रमोट करने के नाम पर करीब दो लाख रुपए की ठगी की है।
साइबर थाने में डॉक्टरों ने की शिकायत
इस संबंध में सभी डॉक्टरों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसी के साथ आरोपियों के खिलाफ सारी डिटेल जैसे फोन नंबर, ठगों से हुई मैसेज का स्क्रीनशॉट समेत सारे सबूत सौंप दिए हैं। शिकायत के मुताबिक, 12 जून को इन डॉक्टरों के पास गूगल प्रतिनिधि बनकर कुछ लोग पहुंचे।
ALSO READ: How to Report Cyber Crime in India : ऐसे करें साइबर क्राइम की Online FIR
उन्होंने डॉक्टरों को समझाया कि गूगल में कम खर्च पर उनके विज्ञापन को दिखाएंगे। उन्होंने इसके काफी सारे फायदे गिनाए और बताया कि गूगल ऐड की मदद से उनका विज्ञापन सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी दिखेगा। इस विज्ञापन में उनकी फोटो के साथ एक वीडियो भी अटैच किया जाएगा, जिसमें डॉक्टर और मरीज अपना अनुभव साझा करेंगे।
गूगल में 15 दिन में चलाया जाएगा विज्ञापन
ठगों ने डॉक्टरों से इसके लिए पैसों की मांग की और रजिस्ट्रेशन कराने के लिए उन्हें उकसाया। डॉक्टरों ने उनकी बात मान ली और अपनी सारी डिटेल और पैसे दे दिए। पैसे लेते ही ठग यह कहकर चले गये कि इसे शुरू करने में करीब 15 दिनों का समय लगेगा और उसके बाद गूगल पर आपका विज्ञापन दिखने लगेगा। डॉक्टर्स बड़ी ही बेसब्री से 15 दिन बीतने का इंतजार करते रहे।
जैसे ही अवधि पूरी हुई गूगल में डॉक्टरों का विज्ञापन शुरू ही नहीं हुआ। उन सभी ने उस नंबर पर संपर्क किया जो उन्हें ठगों ने दिया था। ठगों ने कुछ और दिनों का समय मांगा लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। इससे डॉक्टरों को आशंका हुई की उनके साथ ठगी हुई है और सभी ने साइबर थाने में शिकायत कर दी। फिलहाल साइबर थाना की पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
Follow The420.in on
Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube
Follow for daily updates on cybercrime, corporate fraud, DFIR, hacking, investigations, and digital forensics