New fraud, scammers are cheating people by asking them to like YouTube video for money

Cyber Crime: युवक को YouTube पर वीडियो लाइक करना पड़ा भारी, लाखों की ठगी का हुआ शिकार

Swati Mishra
3 Min Read

हरियाणा के झज्जर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पालिका कॉलोनी बहादुरगढ़ की एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी के साथ व्हाट्सएप के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया गया है। अपराधियों ने कर्मचारी को व्हाट्सएप ग्रुप में एक संदेश भेजकर Youtube Channel पर वीडियो लाइक करने के बदले उसके अकाउंट में पैसे डालने का लालच दिया था। जैसे ही युवक ने उनके कहे अनुसार किया, अपराधियों ने उसके 21 लाख 90 हजार 331 रुपये ले लिए। युवक ने Cyber Crime थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

ALSO READ: How to Report Cyber Crime in India : ऐसे करें साइबर क्राइम की Online FIR

जानकारी के मुताबिक, पालिका कॉलोनी बहादुरगढ़ के निवासी जितेन्द्र पुत्र संतराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास चार अप्रैल को अचानक व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। उसमें उसे कुछ टास्क करने के लिए कहा गया था और साथ ही यह भी कहा गया कि टास्क पूरा होने के बदले में उसे कुछ पैसे देंगे। उन्होंने युवक को करीब चार यूट्यूब चैनल पर Videos Like करने के लिए कहा और 50 रुपये उसके अकाउंट में डाल दिए।

ALSO READ: Cyber Crime की रिपोर्टिंग के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर, अब 155260 की जगह 1930 नंबर पर करें कॉल

उसके बाद उन्होंने उसे एक Telegram Group में शामिल कर लिया। इसमें वे उसे अलग अलग टास्क देने लगे और उसका एक अलग से खाता भी बनवा दिया। फिर कुछ समय तक उसे थोड़े-थोड़े पैसे देते रहे और उससे भी कई बैंकों खातों में पैसे डलवाते रहे। ये सिलसिला 20 अप्रैल तक ऐसे ही चलता रहा।

इस दौरान कई फर्म व अन्य लोगों के खातों में युवक से करीब 2190331 रुपये डलवा कर धोखाधड़ी की गई। उसने शुक्रवार को इस मामले में साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube

Follow for daily updates on cybercrime, corporate fraud, DFIR, hacking, investigations, and digital forensics

Stay Connected