लोन दिलाने और लोन का लिमिट बढ़ाने के नाम पर देशभर में अब तक लाखों रुपये की ठगी करने के अंतरराज्यीय आरोपी को छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फोन नंबर और बैंक डिटेल के आधार पर साइबर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। आरोपी ने डीडी नगर थाना क्षेत्र के व्यवसायी को कम ब्याज में लोन दिलाने का झांसा देकर लगभग 30 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। आरोपी अरण वर्मा पिता अनिल वर्मा (31) आर्य गर्ल्स स्कूल के पास, राज मुहल्ला थाना सिविल लाइन, जिला-सोनीपत (हरियाणा) का निवासी है।
डीडी नगर थाना में अशोक शारडा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आरोपी ने खुद को आदित्य बिरला कैपिटल का कर्मचारी बताकर छह फीसदी ब्याज दर पर लोन दिलाने का झांसा दिया और 29 लाख 90 हजार 378 रुपये की ठगी को अंजाम दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लोन दिलाने और लोन का लिमिट बढ़ाने के नाम पर देशभर में अब तक लाखों रुपये की ठगी कर चुका है।
कॉल सेंटर से सीखा लोगों को झांसे में लेने का तरीका
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पॉलिसी ब्रिकी करने वाली कंपनी में काम करता था। वहीं से उसने ठगी का पूरा तरीका सीखा। लोगों के नंबर जुटाए। फिर वारदात को अंजाम देना शुरू किया। आरोपी बीएमए वेल्थ क्रिएटर्स प्राइवेट लिमिटेड के आउटबांड कॉल सेंटर में काम करता था। कंपनी का मुख्य कार्य बड़ी बीमा कंपनियों की पालिसी बिक्री करना था। वहीं से नंबर चुराकर लोगों को झांसे में लेने लगा।
Follow The420.in on Facebook, Twitter, LinkedIn, Instagram, YouTube & Telegram
Follow for daily updates on cybercrime, corporate fraud, DFIR, hacking, investigations, and digital forensics