तीन खातों से उड़ाए 2.12 लाख रुपये

The 420 Team
3 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

तीन खातों से उड़ाए 2.12 लाख रुपये

मोबाइल पर अलर्ट मैसेज आने पर हुई जानकारी

राजस्थान। जोधपुर शहर में तीन लोगों के खाते से साइबर ठगों ने आनलाइन 2.12 लाख रुपये से अधिक की रकम उड़ा दिया। मोबाइल पर आए अलर्ट मैसेज और बैंक पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ितों ने अलग-अलग थानों में केस दर्ज कराई है। मामला साइबर क्राइम से जुड़ा होने की वजह से साइबर के वि​शेषज्ञों को जांच के लिए भेज दिया गया।
राजीव गांधी नगर थाने के प्रभारी जयकिशन सोनी ने बताया कि मूलत: नागौर जिले के डीडवाना स्थित दुदोली हाल लहरिया मोड़ मरूगढ़ होटल के पास रहने वाले देवेन्द्र सिंह पुत्र गोविन्द सिंह ने तहरीर दी है।  इसमें बताया कि वह पेशे से सरकारी स्कूल अध्यापक है। 14 जून को उन्होंने अपने एक मित्र को फोन पे से 580 रुपये खाते में डाले थे। मगर वे रुपये उन तक नहीं पहुंचे। तब उन्होंने गूगल पे का यूज करते हुए कस्टमर केयर से संपर्क साधा। एक बार वहां पर संपर्क होने के बाद किसी शख्स ने फोन किया। फिर वो फोन कट गया। इसके बाद फिर से फोन आने लगे और खाते से संबंधित जानकारी और शातिर के बताए अनुसार वे करते रहे। 18 जून को घटनाक्रम चला। तब उनके बैंक खाते से साइबर ठग ने 92 हजार 969 रुपये पार कर लिए। खाते रूपए कटने की जानकारी मिलने पर वे राजीव गांधी नगर थाने पहुंचे और अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज करवाया। इसी क्रम में महामंदिर थानाधिकारी सुमेरदान के अनुसार लोहावट के मुंजासर हाल मदेरणा कॉलोनी निवासी घनश्याम पुत्र खेमाराम सुथार ने भी रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल करके खुद को बैंक अधिकारी बताया और उसके बैंक अकाउंट को पुन: चालू करने का झांसा देकर खाता संबंधी की जानकारी हासिल कर एक लाख  रुपये की राशि उड़ा ली। मोबाइल पर मिले मैसेज से ठगी का पता लगा। इधर चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में विष्णु पुत्र गोपाल ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर संपर्क कर एनिडेस्क एप डाउन लोड करवाया। फिर उसके खाते से 20055 रुपये खाते से पार कर लिए।