अगर इन Fake Lottery Apps को देखकर झांसे  में आए तो हो जाएगा Account खाली, जानिए कैसे

The 420 Team
4 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

Cyber Criminals की तरफ से भेजे जाने वाले Fake Messages के बारे में तो आप जानते ही होंगे और आप अलर्ट रहने का भी प्रयास करते होंगे। लेकिन अब Fake Lottery App से भी लोगों को झांसा दिया जा रहा है और साइबर फ्रॉड हो रहा है। अगर आप इन Fake Lottery App के झांसे में फंस गए तो आपका खाता खाली हो सकता है। तो आइए हम आज आपको इन Fake Lottery App के बारे में बताते हैं।

साइबर सिक्योरिटी कंपनी CloudSEK के AI डिजिटल रिस्क प्लेटफॉर्म XVigil ने दो ऐसे App का पता किया है जो केरल की लॉटरी के डायरेक्टरेट की तरह दिखती है। Cyber Criminals इन ऐप के जरिए फर्जी लेनदेन करने के लिए UPI Id का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिन दो फर्जी ऐप के बारे में पता लगाया गया है केरल लॉटरी ऑनलाइन और भारत केरल लॉटरी शामिल है। इसका डोमेन नेम Kerala Lottery Online and India Kerala Lottery है.

इस ऐप से लोगों को ऑनलाइन लॉटरी टिकट खरीदने का झांसा दिया जाता है और साइबर क्रिमिनल इन ऐप के जरिए लिंक का इस्तेमाल करते हैं। खुद को सरकारी संस्था बता कर मुख्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अधिक से अधिक फॉलोअर्स वाले अकाउंट से फेंक विज्ञापन बनाते हैं। इसके बाद वे ऐसे Domain खरीदते हैं जो पेमेंट गेटवे के तौर पर काम करते हैं। हैकर प्रमुख यूपीआई एप से पेमेंट स्वीकार करने की अनुमति देते हैं.

ALSO READ: Cyber Crime की रिपोर्टिंग के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर, अब 155260 की जगह 1930 नंबर पर करें कॉल

ऐसे होती है ठगी

दरअसल Google Play Store पर पोस्ट किए गए रिव्यूज के आधार पर Play Store से लॉटरी एप के इंस्टॉल करने के बाद यह यूजर्स को सेकेंडरी self-hosted फाइल इंस्टॉल करने के लिए कहता है। इनमें देखा गया है कि दोनों App केरल लॉटरी ऑनलाइन और इंडिया केरल लॉटरी एक ही Privacy Policy पर काम करते हैं लेकिन यह अलग-अलग नामों से काम करते हैं। जानकारी में यह भी पाया गया है कि यह और Developer के नाम पर रजिस्टर है।

ALSO READ: पुराने दोस्तों से हुई मुलाकात तो Morphed Porn Video बना करने लगे Cyber Fraud, राजस्थान से  Delhi Police ने किया गिरफ्तार

ऐसे बचें इस तरह की ठगी से

– Google Play Store के अलावा किसी भी third-party Source से ऐप डाउनलोड बिल्कुल नहीं करें।

– जिस App के बारे में आपको नहीं पता हो उसे Download ना करें नहीं तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं।

– किसी भी Unknown Link को कतई क्लिक न करें क्योंकि कई बार लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके Device में ऐप डाउनलोड हो जाती है।

– Fake Lottery App से कोई भी मैसेज या डाउनलोड करने के लिए कुछ आता हो तो उसे तुरंत Delete कर दें।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube