एक कॉल पर साइबर क्रिमिनल्स के झांसे में आए अभिनेता अन्नू कपूर, मिनटों में लगी 4.36 लाख रुपये की चपत

The 420 Team
4 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

अनपढ़ ही नहीं दिन और रात खबरों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के बेताज बादशाह मानें जाने वाले एक्टर अन्नू कपूर (Actor Annu Kapoor) को भी साइबर ठगों ने अपना निशाना बना लिया। साइबर क्रिमिनल्स (Cyber Criminals) ने अन्नू कपूर को कॉल कर खुद को बैंक कर्मचारी बताया। साथ ही केवाईसी अपडेट के नाम पर उन से ओटीपी पूछ लिया। अन्नू कपूर जब तक

कुछ समझ पाते खाते से 4.36 रुपये कट गये। बैंक की ओर से आए मैसेज देखते ही उन्हें अपने साथ ठगी होने का एहसास हो गया। जिस अन्नू कपूर ने तुरंत मामले की जानकारी बैंक अधिकारियों और साइबर सेल पुलिस को दी। साइबर क्राइम सेल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अभिनेता के 3.08 लाख रुपये बच गये। जानें कैसे एक ही कॉल पर साइबर ठगों ने कैसे अपने झांसे में लिये अभिनेता अन्नू कपूर…

READ MORE: KYC करने के नाम पर ठगी, झारखंड से चार गिरफ्तार, अब तक 50 से अधिक लोगों को बना चुके हैं शिकार

KYC के नाम पर अन्नू कपूर को बनाया साइबर फ्रॉड का शिकार

जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर के पास एक व्यक्ति ने कॉल किया। कॉल करने वाले शख्स ने उन्हें अपना परिचय बैंक कर्मचारी के रूप में दिया। साथ ही बताया कि उनके अकाउंट की केवाईसी अपडेट नहीं है। उक्त शख्स ने केवाईसी के नाम पर अभिनेता अन्नू कपूर से उनके अकाउंट संबंधित

जानकारी और ओटीपी पूछ लिया। इसी के तुरंत बार साइबर ठगों ने अन्नू कपूर के खाते से दो ट्रांजेक्शन में 4.36 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिये। अकाउंट से रुपये निकलने का पता लगते ही अन्नू कपूर को खुद के साथ साइबर ठगी होने का आभास हो गया। इसी पर उन्होंने आनन फानन में मामले की जानकारी बैंक अधिकारियों

और साइबर क्राइम सेल पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। इसी से अन्नू कपूर के 3.08 लाख रुपये बच गये। यह रुपये अन्नू कपूर के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएंगे।

READ MORE: Loan App डाउनलोड करने के लिए जब किया Google Search तो मिल गया साइबर जालसाजों का नंबर, फिर जानें क्या हुआ

पुलिस ने फ्रिज कराये बैंक अकाउंट, दूसरे खातों से भी हुई छेड़छाड़

पुलिस जांच में सामने आया कि साइबर अपराधियों ने अभिनेता अन्नू कपूर के दूसरे दो खातों के साथ भी छेड़छाड़ की, लेकिन अन्नू कपूर के अकाउंट से एक बार में ही ट्रांजेक्शन होने और उनके तुरंत अलर्ट होने से पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। साइबर क्राइम सेल ने अन्नू कपूर के खातों को फ्रीज कर दिया। इससे उनके

करीब 3.08 लाख रुपये वापस मिल जाएंगे। साथ ही पुलिस ने अलग अलग धाराओं में साइबर फ्रॉड केस में आरोपी ठगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

ALSO READ: Cyber Crime की रिपोर्टिंग के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर, अब 155260 की जगह 1930 नंबर पर करें कॉल

KYC फ्रॉड से ऐसे करें बचाव

-KYC के लिए कॉल आते ही सतर्क हो जाये, इसकी वजह बैंक कभी भी केवाईसी के लिए कॉल नहीं करता

-किसी भी अनजान व्यक्ति को फोन या आमने सामने मिलने पर भी पर्सनल डिटेल जैसे- otp, atm pin व अन्य अकाउंट संबंधित जानकारी न दें

-किसी के साथ अपना ओटीपी, सीवीवी नंबर भूलकर भी शेयर न करें

-साइबर अपराध का शिकार होने वाले पर 4 अंकों के नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत दें।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube