Public Wi-Fi का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, डेटा चुरा सकते हैं हैकर्स, बचने के लिए अपनाएं ये तरीका

The 420 Team
2 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

अगर आप भी स्मार्टफोन (Smart Phone) को पब्लिक वाईफाई (Public Wi-Fi) से कनेक्ट करके इंटरनेट (Internet) चलाते हैं, तो आपको सावधान होने की जरूरत है। एक नए रिपोर्ट के अनुसार पब्लिक वाईफाई (public Wi-Fi) की मदद से हैकर्स लोगों का पर्सनल डेटा चुरा रहे हैं। सबसे ज्यादा खतरा आईफोन यूजर्स (i-phone users) के लिए है। इसका कारण है कि पब्लिक वाईफाई में आपके डेटा को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय और इन्क्रिप्शन (Encryption) की कमी होती है। कई बार तो हैकर्स (Hackers) शिकार को फंसाने के लिए खुद ही पब्लिक वाईफाई सेटअप कर लेते हैं।

ऐसे बनाते हैं शिकार


पब्लिक वाईफाई (Public WiFi) के जरिए स्मार्टफोन यूजर्स (Smartphone Users) को टारगेट करने के कई तरीके मौजूद हैं। हालांकि, हैकर्स आमतौर पर दो तरीके अपनाते हैं। पहला ‘मैन-इन-द-मिडल’ (MITM) अटैक, और दूसरा ‘पैकेट स्नीफिंग’ अटैक। एमआईटीएम अटैक में डेटा चुराने के लिए एक मैलिशियस थर्ड पार्टी इंटरसेप्ट का इस्तेमाल किया जाता है। जबकि, ‘पैकेट स्नीफिंग’ अटैक में हैकर्स वाईफाई के जरिए एक्सेस की गई जानकारी को प्राप्त करता है।

जरूरी डेटा चुरा सकते हैं


हैकर्स ईमेल लॉगिन, बैंक डिटेल्स, पर्सनल फोटो और वीडियो से लेकर घर के एड्रेस जैसा आपका जरूरी डेटा चुरा सकते हैं। हालांकि, इससे बचने के लिए बेहतर होगा कि आप वीपीएन (Virtual Private Network) का इस्तेमाल करें और अपने फोन को हैकर्स के संपर्क में आने से बचा लें। यहां हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह वीपीएन के इस्तेमाल से पब्लिक वाईफाई इस्तेमाल करने के बावजूद आप सुरक्षित रह सकते हैं।

VPN का इस्तेमाल


वीपीएन यानी वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क। यह पब्लिक नेटवर्क पर एक प्राइवेट नेटवर्क की सुविधा प्रदान करता है। यह यूजर्स को थर्ड-पार्टी के संपर्क में आए बिना डेटा साझा करने और सुरक्षित रूप से इंटरनेट इस्तेमाल करने में सक्षम बनाता है। आईफोन में वीपीएन ऐप होने से आपका डेटा वाईफाई नेटवर्क पर भी सुरक्षित रहेगा, जिससे आपका फोन कनेक्ट होता है। ऐप स्टोर पर ढेर सारे वीपीएन सर्विस ऐप मौजूद हैं।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube