Microsoft की प्रमुख सेवाएं ठप, दुनियाभर के लाखों उपभोक्ता प्रभावित

The 420 Team
2 Min Read
Follow us on Google News Follow The420.in on Google News

भारत समेत दुनिया भर के कई देशों में Outlook, टीम्स माइक्रोसॉफ्ट 365, Azure जैसी माइक्रोसॉफ्ट की कई Services ठप हो गई। दरअसल टेक कंपनी ने क्लाउड प्लेटफॉर्म Azure के साथ-साथ टीम्स और Outlook जैसी सेवाओं को हटा दिया था। इस कारण वैश्विक स्तर पर इसके लाखों उपभोक्ता प्रभावित हो गए।

Asia, यूरोप से लेकर Middle East Africa तक दिखा प्रभाव

Microsoft की प्रमुख सेवाएं ठप होने के कारण Computer और Laptop से जुड़ी दूसरी ऐप ने भी काम करना बंद कर दिया और इससे उपभोक्ताओं को Email भेजने व प्राप्त करने में भी काफी परेशानी हुई।

ALSO READ: Cyber Crime की रिपोर्टिंग के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्पलाइन नंबर, अब 155260 की जगह 1930 नंबर पर करें कॉल

Microsoft के कई ऐप बंद हो गए और हजूर के स्टेटस पेज से पता चला कि केवल चीन को छोड़कर Europe, America, Asia Pacific, Middle East Africa मध्यपूर्व अफ्रीका में भी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। बता दें कि दुनिया भर में 28 करोड़ से अधिक लोग Microsoft टीम्स का इस्तेमाल करते हैं। इस संबंध में हजारों भारतीय उपभोक्ताओं ने भी शिकायत दर्ज कराई है और डाउंडिटेकटर डॉट कॉम (downdetector.com) पर शिकायत दर्ज कराई गई है।

डाउंडिटेकटर उन विश्वसनीय स्रोतों में एक माना जाता है जो विभिन्न Platform पर वैश्विक स्तर पर बंद पड़े ट्रैक को शुरू करने में सक्षम है।

ALSO READ: How to Report Cyber Crime in India : ऐसे करें साइबर क्राइम की Online FIR

Windows 10 प्रो Download की बिक्री बंद करने की तैयारी

Windows 10 होम ओर विंडोज 10 प्रो के Download की बिक्री बंद करने की तैयारी की जा रही है। जनवरी के बाद उपभोक्ता इन दोनों विंडोज को Download नहीं कर सकेंगे। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि 31 जनवरी 2023 को Windows 10 डाउनलोड और इसकी Licence की बिक्री बंद कर दी जाएगी।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube