साइबर ठगों ने DIG का बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, रिश्तेदारों से मांगी रकम

The 420 Team
2 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

साइबर क्रिमिनल्स ने सहारनपुर के DIG का फर्जी फेसबुक अकाउंट (Fake Facebook Account) बनाकर रिश्तेदारों से संपर्क किया और रकम की मांग की। जब इस मामले की जानकारी डीआईजी को हुई तब साइबर सेल से शिकायत की। साइबर सेल की टीम जांच में जुट गई है।

ALSO READ: The420.in Records a Massive 225,574 Active Users in a Single Day

ऐसे समझिए पूरे मामले को
सहारनपुर के DIG अजय कुमार साहनी का साइबर ठगों ने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना लिया है। इससे लोगों को Friend Request भेजी जा रही है। साइबर क्रिमिनल्स लोगों से रुपये की भी डिमांड कर रहे हैं। इस मामले में डीआईजी ने साइबर सेल को जानकारी दी है और Fake Account बनाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साइबर सेल ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। सहारनपुर रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि उनका Facebook पर पेज है। जिस पर वह पुलिस से संबंधित पोस्ट व जानकारी डालते हैं। इसको किसी ने हैक नहीं किया, लेकिन उनके नाम से एक फेसबुक आईडी बना ली है। जो पूरी तरह से फेक है। एक दो मैसेज डीआईजी के जानकारों के पास गए हैं, जिनसे रुपये मांगे हैं।


इसको डीआईजी ने गंभीरता से लिया और तत्काल सहारनपुर साइबर सेल को निर्देश दिए कि फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले को गिरफ्तार किया जाए। साइबर सेल जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि टीम आरोपियों तक पहुंच गई है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

Follow The420.in on

 Telegram, Facebook, Twitter, LinkedIn, Instagram and YouTube