महाकुम्भ के दौरान साइबर ठगों से सचेत करने हेतु यूपी पुलिस ने जारी किया जागरूकता का दूसरा वीडियो

The 420 Team
3 Min Read


Follow us on Google News


Follow The420.in on Google News

महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा एक और लघु फिल्म का निर्माण कराया गया है। इस फिल्म में प्रख्यात बॉलीवुड फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा द्वारा शम्भू शिकारी नामक एक साधु महात्मा का रोल निभाया गया है । उक्त लघु फिल्म के माध्यम से यह दिखाया गया है कि कैसे साइबर ठग शम्भू शिकारी को फोन करके उन्हे बताता है कि वह किसी वेबसाईट कि तरफ से बात कर रहा है तथा उन्होंने (साधु शम्भू शिकारी ने) लन्दन का ट्रिप जीता है जिसमे उनकी कंपनी द्वारा शम्भू शिकारी के साथ एक अन्य व्यक्ति को मुफ़्त में लन्दन आने-जाने, घूमने फिरने, वहाँ पर खाने-पीने तथा ठहरने का सारा खर्च दिया जाएगा, जब शम्भू शिकारी द्वारा यह बताया जाता है कि उनके 02 शिष्य है तो कॉलर द्वारा उनको 03 लोगों को मुफ़्त में घूमने का ऑफर देकर उन 02 लोगों का नाम पूछकर, उनका नाम दर्ज करने के लिए OTP मांगा जाता है जिस पर साधू शम्भू शिकारी उसको 1930 और UP112 का नम्बर बताकर साइबर ठग को यह एहसास कराता है कि वह बाबा है कोई मूर्ख नहीं। अन्त में इस लघु फिल्म के माध्यम से संजय मिश्रा आमजन को किसी से अभी अपना OTP शेयर नहीं करने एवं साइबर सेफ रहने की सलाह देते है।

पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, श्री प्रशान्त कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पुलिस महाकुम्भ के दृष्टिगत आने वाले श्रद्धालुओं तथा आमजन को साइबर अपराध से सुरक्षित रखने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। इस दिशा में आमजन को जागरूक एवं सचेत किया जा रहा है जिस क्रम में पहली फिल्म Accommodation Scam पर बनाई गई थी तथा यह दूसरी फिल्म OTP Scam पर बनाई गई है। साथ ही डीजीपी यूपी द्वारा आम जन से अपील भी कि गई है कि वह किसी भी अज्ञात व्यक्ति से अपना OTP शेयर नहीं करें, जैसा कि इस फिल्म में प्रदर्शित किया गया है ।