Connect with us

क्राइम

बुल्ली बाई एप मामले में उत्तराखंड से एक और गिरफ्तारी, महिला के बाद कोटद्वार में युवक गिरफ्तार, जानें- क्या है मामला

Published

on

बुल्ली बाई एप मामले में उत्तराखंड से एक और गिरफ्तारी हुई है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार देर रात कोटद्वार से एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक का नाम मयंक रावत बताया जा रहा है। वह दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज में बीएससी का छात्र है। अबतक इस मामले में तीन गिरफ्तारी हो चुकी है। दो की गिरफ्तारी उत्तराखंड़ से ही हुई है।

इससे पहले मुंबई पुलिस ने मामले की मास्टरमाइंड मानी जा रही महिला को मंगलवार को उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले से गिरफ्तार किया था। आरोपी युवती पर ऐप के माध्यम से चर्चित मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर अपलोड कर नीलामी करने का आरोप है। महाराष्ट्र पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। मामले सोमवार को मुंबई पुलिस ने इस मामले में इंजीनियरिंग के एक छात्र विशाल कुमार को गिरफ्तार किया था।

विशाल कुमार से कई घंटे की पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में ली गई महिला और गिरफ्तार छात्र सोशल मीडिया साइट-इंस्टाग्राम के जरिये मित्र बने। इस रैकेट में कई और लोग शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि विशाल ने 31 दिसंबर को अपना नाम बदल लिया था। उसने सिख समुदाय के व्यक्ति से मिलता-जुलता नाम रख लिया था। उसे बेंगलुरु से हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए मुंबई लाया गया है।

बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने विशाल को 10 जनवरी तक के लिए पुलिस की हिरासत में भेज दिया है। मुंबई पुलिस ने अदालत से 10 दिन के लिए इंजीनियरिंग छात्र की हिरासत मांगी थी। हालांकि, अदालत ने विशाल को 10 जनवरी तक के लिए हिरासत में भेजा। इसके अलावा पुलिस को बेंगलुरु स्थित उसके आवास की तलाशी लेने की अनुमति भी दे दी।

क्या है मामला?
बता दें कि शनिवार को एक महिला पत्रकार ने बुल्ली बाई ऐप पर ‘डील ऑफ द डे’ बताकर बेची जा रही अपनी तस्वीर को शेयर किया। पत्रकार ने ट्विटर पर कहा कि यह बहुत दुखद है कि एक मुस्लिम महिला के रूप में आपको अपने नए साल की शुरुआत इस डर और घृणा के साथ करनी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार एप पर सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं को “नीलामी” के लिए सूचीबद्ध किया गया था। उनकी तस्वीरों को बिना अनुमति से लिया गया था और उनसे छेड़छाड़ की गई थी। एक साल से भी कम समय में ऐसा दूसरी बार हुआ है।

सुल्ली डील्स’का मामला जुलाई में आया था सामने
‘बुल्ली बाई’ एप पर तस्वीरें अपलोड करने की घटना पिछले वर्ष जुलाई में ‘सुल्ली डील्स’ पर तस्वीरें अपलोड़ करने के समान है। दोनों एप एक जैसा ही काम करते हैं। एप को खोलने पर एक मुस्लिम महिला की तस्वीर बुली बाई के तौर पर सामने आती है। ट्विटर पर अधिक फालोवर वाली मुस्लिम महिलाएं जिनमें पत्रकार भी शामिल है, उन्हें चुन कर उनकी तस्वीरें अपलोड की गई हैं। ‘बुल्ली बाई’ की ही तरह ‘सुल्ली डील्स’ को भी गिटहब प्लेटफार्म पर पेश किया गया था।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube

Continue Reading