Connect with us

क्राइम

दिल्ली : जीवन बीमा पर पॉलिसी ओवर ड्राफ्ट की सुविधा देने के बहाने ठगी, तीन गिरफ्तार

Published

on

Delhi: Cheated on the pretext of providing policy overdraft facility on life insurance, three arrested

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने जीवन बीमा पॉलिसी पर ओवर ड्राफ्ट की सुविधा देने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। तीनों ने एक शिकायतकर्ता से कई बार अलग-अलग मद में करीब 12 लाख रुपये ठग लिए थे। आरोपियों से चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनके 13 बैंक खातों के बारे में जानकारी मिलने के बाद जमा दो लाख छह हजार रुपये फ्रीज करा दिए गए हैं।

डीसीपी सी मनोज के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अभय किशोर, सुनील बेदी व अनिल कुमार हैं। अभय किशोर, प्रताप एन्क्लेव मोहन गार्डन उत्तम नगर का रहने वाला है और वाहन बीमा पॉलिसी का काम करता है। वह निवेश की विभिन्न योजनाओं और जीवन बीमा पॉलिसी के बहाने लोगों के साथ धोखाधड़ी करता था। इसके खिलाफ देहरादून, सफदरजंग एन्क्लेव और राजस्थान में तीन मामले दर्ज हैं।

सुनील बेदी, द्वारका पुरी उत्तम नगर का रहने वाला है। वह आइजीआइ एयरपोर्ट पर कार्गो एयरलाइंस में लोडर का काम करता है। अनिल कुमार झा अर्जुन पार्क, नजफगढ़ का रहने वाला है। वह पहले अमेजन में डिलीवरी का काम करता था। चौथे आरोपित कुरेश की इसी साल 24 मार्च को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

अधिकारी के मुताबिक आरोपियों ने व्यवसायी अर्जुन कुमार से करीब 12 लाख रुपये ठग लिए थे। जांच के बाद सात दिसंबर को पुलिस ने मोहन गार्डन से अभय किशोर को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद सुनील बेदी व अनिल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों अपने सरगना कुरेश के निर्देश पर ठगी करते थे।

Follow The420.in on

 Telegram | Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | YouTube

Continue Reading